V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
अपना प्रेमी बना लो कन्हैया और कोई तमन्ना नही है

अपना प्रेमी बना लो कन्हैया और कोई तमन्ना नही है

Listen while reading lyrics

अपना प्रेमी बना लो कन्हैया
और कोई तमन्ना नही है
प्यार चरणों का दे दो कन्हैया
और कोई तमन्ना नही है

तेरे गुण रात दिन मैं तो गाऊं
तेरी महिमा सुनूं और सुनाऊं
तुझे एक पल न भूलूं कन्हैया
और कोई ——-
अपना प्रेमी ———

मुझे अपनी दीवानी बना लो
और दुनिया के दुख को भुला दो
तेरी मस्ती में झूमूं कन्हैया
और कोई  ———
अपना प्रेमी ———-

तुम मेरे मैं तेरी हो जाऊं
ऐसी यारी पे वारी वारी जाऊं
अपना आशिक बना लो कन्हैया
और कोई ———
अपना प्रेमी——-