V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
आने वाला है आने वाला है मेरा श्याम मेरे घर आने वाला है

आने वाला है आने वाला है मेरा श्याम मेरे घर आने वाला है

Listen while reading lyrics

आने वाला है आने वाला है
मेरा श्याम मेरे घर आने वाला है

सारे तालियां बजाओ 
मिल के राधे राधे गाओ 
आज राधा संग रास रचाने वाला है
आने वाला है आने वाला है 
मेरा श्याम ————-

कोई हार ले के आओ
कोई चंदन ले के आओ 
वो तो मीठी मीठी बंसरी बजाने वाला है
आने वाला है -----

मुझे फोन श्याम का आया था
कल आऊंगा  बतलाया था
सुन के  श्याम की जुबानी मैं तो हो गई दीवानी 
 संग राधा जी के रास रचाने वाला है
आने वाला ----

आज घर को खूब सजाएंगे
फूलों का आसन लगाएंगे
सारे आरती उतारो प्यारे श्याम को निहारो 
वो तो ग्वालों संग माक्खन चुराने वाला है
आने वाला -----

मैंने माखन खूब बनाया है
और उसमें मिश्री मिलाई है
पंखा प्यार से झुलाओ कान्हा को भोग लगाओ 
वो तो माक्खन की मटकी फोडने वाला है
आने वाला -------

मैंने भक्तों को घर पे बुलाया है
कान्हा का कीर्तन कराया है
सारे तालियां बजाओ और जयकारा लगाओ 
आज भक्तों को दर्श दिखाने वाला है
आने वाला ------