V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
कन्हैया आजा तू इक बार  करुण तू सुन ले मेरी पुकार

कन्हैया आजा तू इक बार करुण तू सुन ले मेरी पुकार

Listen while reading lyrics

जय जय श्री राधे कृष्णा 

कन्हैया आजा तू इक बार 
करुण तू सुन ले मेरी पुकार 

घनघोर अंधेरे छाए
मुझे कुछ भी नजर न आए 
आंखों मे आंसु आए
दिल मेरा तुझ को बुलाए 
राह तू ही कोई निकाल 
करुण तू ——
कन्हैया आजा  ———

दुखों के बादल छाए 
ये मन मेरा घबराए
कैसे मैं तुझ तक आऊं
कैसे तेरे दर्शन पाऊं
राह तू ही कोई निकाल 
करूण———

तुझे प्रेम से हमने पुकारा
तूने काहे किया किनारा
भंवर में जौ नैया अटकी
मिट जाए न मेरी हस्ती
मिट गई जो मेरी हस्ती
नाम डूबेगा कान्हा तुम्हारा
राह तु ही कोई निकाल 
करुण तु ———
कन्हैया ——

तेरा रस्ता देखें नैना
आए न इक पल चैना
हो जाए न कान्हा देरी
श्वासें न रुक जाए मेरी
राह तु ही कोई निकाल 
करूण  --