V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
कन्हैया बड़ी कातिल नजर तुम्हारी नैनन से जब हुईं लड़ाई

कन्हैया बड़ी कातिल नजर तुम्हारी नैनन से जब हुईं लड़ाई

Listen while reading lyrics

कन्हैया बड़ी कातिल नजर तुम्हारी
नैनन से जब हुईं लड़ाई
तुम जीते मैं हारी
कन्हैया बड़ी ------

इन नैनन से मीरा लड़ गई
छोड़ आई महल अटारी
कन्हैया बड़ी -------

इन नैनन से कुब्जा लड़ गई
बडी सुंदर बनाई देयी नारी
कन्हैया बड़ी -------

इन नैनन से गोपियां लड़ गईं
भटके वन वन मारी
कन्हैया बड़ी ------

इन नैनन से राधा लड़ गईं
बिरह में तड़पे बेचारी
कन्हैया बड़ी ------

इन नैनन में सात समंदर
डूब गई मैं इनके अंदर
कित जाऊं मोहे राह ना सूझे
मेरी पकड़ो बांह गिरधारी
कन्हैया ------

तेरे भक्त नैनों से लड़ गये
आए शरण तिहारी
कन्हैया ----

ज़ब से नैन लड़े है तुम संग
भूल गई दुनियां के सब ढंग
हुई बावरी इत उत डोलू
मुझे प्रीत की लागी बीमारी
कन्हैया बड़ी ----