V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
कान्हा बीती उम्र ये सारी तुम आए नही गिरधारी

कान्हा बीती उम्र ये सारी तुम आए नही गिरधारी

Listen while reading lyrics

कान्हा बीती उम्र ये सारी
तुम आए नही गिरधारी
हरपल तेरी राह निहारें
थक न जाए नैन हमारे
कान्हा बीती ----

हर दिन नई आस जगाए
पर दिल मेरा चैन न पाए
कहां ढुंढु तुझे मैं मुरारी 
तुम आए नही----
कान्हा———

कब से बैठी हूं पलके बिछाए 
तुझसे मिलने की आस जगाए
अब तो सुन लो अर्ज ये हमारी 
कब आओगे कृष्ण मुरारी
कान्हा ———

मेरे मन में यही इक आस है 
तुम आओगे पूरा विश्वास है
इक दिन सुनोगे अर्ज हमारी
इक दिन आओगे बांके बिहारी