V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
कान्हा हमको भी अपना बनाना संग में होली खिलाना

कान्हा हमको भी अपना बनाना संग में होली खिलाना

Listen while reading lyrics

 जय जय श्री राधे कृष्णा 

कान्हा हमको भी अपना बनाना
संग में होली खिलाना
कान्हा  -----
करना न कोई बहाना 
संग मे ------

ब्रह्मा भी होंगे तुम संग विष्णु भी होंगे
उनके भी दर्शन कराना 
संग में ------
हमको -------

शंकर भी होंगे संग मां गौरां भी होंगी
उनसे भी हमको मिलवाना
संग में ------
हमको ------

सखियां भी होंगी संग में राधा भी होगी
संग मे रास रचाना
संग में ------
हमको ------

रंग गुलाल ले के हम भी आएंगे
तुम अपना ही रंग हमे लगाना 
श्याम अपना ही रंग हमपे चढाना
संग में ------
हमको ------

तेरे रंग रंग के हम तेरे हो जाएंगे
विषय विकारो से हम दूर हट जाएंगे
इस जग में न हमको फसाना
झुठे जग में न हमको फसाना 
संग में -----
(स्वरचित)