Back to Collection
किस्मत में मेरी लिख दे इक बात सांवरे रहे जन्म जन्म तेरा मेरा साथ सांवरे
Listen while reading lyrics
किस्मत में मेरी लिख दे इक बात सांवरे रहे जन्म जन्म तेरा मेरा साथ सांवरे किस्मत------ परिवार मिले मुझे ऐसा जो तेरी महिमा गाए औलाद मिले मुझे ऐसी जो तेरे भजन सुनाए मुझे रोज सवेरे तेरा हो दीदार सांवरे रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सावरे किस्मत----- ना सोना चांदी मांगू न हीरे मोती मांगू इक साथ मिले मुझे तेरा बस साथ तेरा ही मांगू तु हाथ में अपने ले ले मेरा हाथ सांवरे रहे जन्म जन्म तक---- वृन्दावन इक दिन आऊं तेरे नए-नए भजन सुनाऊं कर के दर्शन मैं तेरा तेरे चरणों में खो जाऊ भक्तों की पूरी कर दे तू आस सांवरे रहे जन्म जन्म का तेरा मेरा साथ सांवरे...
