V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
कोई पकड़ के मेरा हाथ रे मोहे वृन्दावन पहुंचा दयो श

कोई पकड़ के मेरा हाथ रे मोहे वृन्दावन पहुंचा दयो श

Listen while reading lyrics

कोई पकड़ के मेरा हाथ रे
मोहे वृन्दावन पहुंचा दयो 
जय वृंदावन जय वृंदावन
जय वृंदावन जय वृंदावन
कोई पकड के -------

वृन्दावन का एक ग्वाला
मन मोहन मेरा मुरली वाला 
मुझे जाना है उसके पास रे
मोहे वृन्दावन पहुंचा दयो 
कोई  -------

वृन्दावन में कृष्ण कन्हैया
बलदाऊ के छोटे भैया 
मुझे करनी है उनसे बात रे
मोहे वृन्दावन पहुंचा दयो
कोई------

वृन्दावन में बांके बिहारी
बरसाने में राधिका प्यारी
मेरी डोरी है उनके हाथ में
मोहे वृन्दावन पहुंचा देओ
कोई------

वृन्दावन मेरो धाम रंगीला
बरसाना मोहे लागे प्यारा
मेरी भाग्य गए हैं जाग रे
मोहे वृन्दावन पहुंचा दयो
कोई-----