Back to Collection
कोई श्याम सुन्दर से कह दो ये जाके भुला क्यों दिया हमको अपना बना के
Listen while reading lyrics
कोई श्याम सुन्दर से कह दो ये जाके भुला क्यों दिया हमको अपना बना के कोई श्याम------ अभी मैंने तुमको निहारा नहीं है तुम्हारे सिवा कोई हमारा नहीं है चले क्यों गए श्याम दीवाना बना के भुला क्यों दिया हमको अपना बना के कोई श्याम----- अभी मेरी आखों मे आसूँ भारे हैं जखम मेरे दिल के अभी भी हरे हैं छुप क्यों गए श्याम बंसी बजा के भुला क्यों दिया हमको अपना बना के कोई श्याम----- अगर तुम ना आये तो दिल रो पडेगा तुम्हारे लिए ही तड़पता रहेगा निभाना नहीं था तो पहले बताते बुझाते हो क्यों आग दिल मे लगा के कोई श्याम-----
