V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
जिन्दगी में एक बार कभी ऐसी शाम हो एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो

जिन्दगी में एक बार कभी ऐसी शाम हो एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो

Listen while reading lyrics

जिन्दगी में एक बार कभी ऐसी शाम हो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
नाम तेरा ले के श्यामा मेरी सुबह शाम हो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो

घर मेरे आना श्याम चाय के बहाने
थोडा मेरे साथ श्याम समय बिताने
चाय पीते पीते थोडी जान पहचान हो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
जिन्दगी में एक बार --------

चाय ऐसी चीज जो कभी भी चल जाए 
चले आना जब भी तुम्हें वक्त मिल जाए
नही चाहते के तेरा कोई नुकसान हो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
जिन्दगी में एक बार ----------

अपने हाथों से बनाऊं तेरी चाय वो गजब हो
के थोडी देर बाद तुझे दोबारा तलब हो
श्याम सुंदर मुझे तुम ऐसा वर दे दो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
जिन्दगी में एक बार -------

चाय मैं बनाऊं डाल अदरक इलायची
चाय पीने आना संग ले आना राधा जी
ऐसी चाय पी के मुझे थोडा तो इनाम दो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
जिन्दगी में एक बार  -------

चाय मैं पिलाऊं तुम्हें दोनो हाथ जोड़कर कर
चीनी वाली पियोगे या गुड लाऊं तोड कर
फीकी हो या मीठी श्याम तुम न ये ध्यान दो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
जिन्दगी में बार -----

चाय का आनंद लो तुम भक्तों के साथ में
एक प्याली तेरे हाथ दूजी मेरे हाथ में
तेरे चरणों में मेरा जीवन तमाम हो
एक प्याली चाय की कन्हैया तेरे नाम हो
जिन्दगी में एक बार-------