V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
तेरे हवाले मेरी गाड़ी,तू जाने तेरा काम जाने तू जाने तेरा काम जाने,तू जाने तेरा काम जाने

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,तू जाने तेरा काम जाने तू जाने तेरा काम जाने,तू जाने तेरा काम जाने

Listen while reading lyrics

तेरे हवाले मेरी गाड़ी,तू जाने तेरा काम जाने
तू जाने तेरा काम जाने,तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

एक भरोसा, एक ही आस
चरणों में बस यही अरदास
रख लेना लाज हमारी
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

सौंप दिया सब भार तुम्ही को
जीत तुम्ही को हार तुम्ही को
हमको है आस तुम्हारी
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

जबसे तेरी शरण में आए 
एक अनोखा आनंद पाए
मिट गई चिंता सारी
तू  जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

मां जगदम्बे  मुझे शरण में रखना
दया की दृष्टि हम पर रखना
छोड़ आए जग ये सारा
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............
तुम्ही हो मात पिता तुम्ही हो
तुम्ही हो बँधु, सखा तुम्ही हो
तुम्ही हो पालनहारी
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

अपनी शरण में  बुला लो हम को
मंज़िल तक पहुंचा दो हम को
करते हैं आस तुम्हारी
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

फूलों में रख चाहे कांटे चुभो दे
किनारे लगा दे चाहे नईया डुबो दे
मौज़ हैं मैया ये तुम्हारी
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............

मंज़िल तक पहुंचाओगी तुम ही
भव से पार  लगाओगी तुम ही
हम तो मौज़ से करेंगे  सवारी
तू जाने तेरो काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............
मेरे मन का मीत तुम्ही हो
आस तुम्ही, उम्मीद तुम्ही हो
तुम पे भरोसा है भारी
तू जाने तेरा काम जाने
तेरे हवाले मेरी गाड़ी.............