Back to Collection
नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है
Listen while reading lyrics
नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है जय राधे जय राधे जय श्री कृष्ण बोलो जय राधे…. नाम मेरी राधा रानी का सदा देता सहारा है तू भी एक बार जप ले ये नाम बड़ा प्यारा है जय राधे जय राधे जय श्री कृष्ण बोलो जय राधे…. राधा राधा नाम वाली फेरी जिसने माला है उस पर रीझ गया मेरा मुरली वाला है जय राधे जय राधे जय श्री कृष्ण बोलो जय राधे…. राधा राधा नाम का तो हुआ पागल जमाना है प्यारा तीनों लोको से श्री जी का बरसाना है जय राधे जय राधे जय श्री कृष्ण बोलो जय राधे…. राधा राधा नाम वाली चढ़ गई हमें मस्ती है हम भक्तों पे कृपा राधा रानी की बरसती है जय राधे जय राधे जय श्री कृष्ण बोलो जय राधे….
