Back to Collection
निकलेगा मेरी भक्ति का परिणाम मेरे घर भी आएंगे घनश्याम राधे राधे बोल श्याम आएंगे ,आएंगे श्याम आएंगे
Listen while reading lyrics
निकलेगा मेरी भक्ति का परिणाम मेरे घर भी आएंगे घनश्याम राधे राधे बोल श्याम आएंगे ,आएंगे श्याम आएंगे वृन्दावन कहां दूर है ,बरसाना कहां दूर है सब तेरी नज़र का कसूर है राधे राधे बोल ------ न देखे कोई धर्म कर्म कोई जात जाने बस भक्तों के दिल की बात बस याद कर फ़रियाद कर न यू जीवन बर्बाद कर बीते दिन फिर लौट न आएंगे राधे राधे बोल ----- लाखों मे किसी एक को चुनते है अंदर की आवाज को सुनते है वो जान लें पहचान लें इक बार वो अपना मान लें फिर आके गले लगाएंगे राधे राधे बोल ------ निकलेगा मेरी --- प्रेम के आंसू जिनके बहते हैं उनके तो हरि अंग संग रहते है मैं भी प्यासी हूँ हरि दासी हूँ राधा जू की खासमखासी हूँ सुन कर हरि देर न लगाएंगे राधे राधे बोल ------ निकलेगा मेरी ---
