Back to Collection
बोलो कब होगी तुमसे मुलाकात सांवरे मुझे करनी है तुमसे दो बात सांवरे
Listen while reading lyrics
बोलो कब होगी तुमसे मुलाकात सांवरे मुझे करनी है तुमसे दो बात सांवरे मिलते हो भक्तों से आके बार बार मेरे भी समझो जज्बात सांवरे बोलो कब ------- खोई रहूं तेरी धुन में मैं बेखबर दिन हो या हो आधी रात सांवरे बोलो कब -------- फिरती रहूं दर दर तुम्हे ढूंढने को गर्मी हो या हो बरसात सांवरे बोलो कब ---- जैसे यादों में व्याकुल सुदामा मेरे भी ऐसे हालात सांवरे बोलो कब ----- सबकी सुनी और सबको मिले हो मेरे लिए क्यों पक्षपात सांवरे बोलो कब -------- गिरते हुए को तुमने संभाला मेरा भी लो हाथ थाम सांवरे बोलो कब ----- मुझको संभालो मैं भी तो जानूं कैसी है तेरी करामात सांवरे बोलो कब ------- भव बंधन से मुक्ति दिला दो इतनी सी मेरी फरियाद सांवरे बोलो कब --- इक बार भोली सूरत दिखा दो पूरी हो दिल की मुराद सांवरे बोलो कब -----
