V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो दर्शन को नैना बावरे दर्शन दिया करो

भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो दर्शन को नैना बावरे दर्शन दिया करो

Listen while reading lyrics

भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो
दर्शन को नैना बावरे दर्शन दिया करो

सुरत सलोनी आपकी आंखो में बस गई
ऐसी झलक मिली हमे दिवाना कर गई
बढती रहे दीवानगी ऐसी कृपा करो
दर्शन को -------

कुछ न घटेगा आप का, आ कर तो देखिए 
पलकें बिछाई राह में मोहन तेरे लिए 
खाली पडा है दिल मेरा इसमें रहा करो
दर्शन को -----

माना तुम्हारे चाहने वाले अनेक हैं
उन पागलों की भीड में हम भी तो एक हैं
अपने ही नाम की हमें मस्ती दिया करो
दर्शन को ------

कहते है प्रेम से प्रभु छिलके भी खा गए
तंदुल सुदामा यार के गिरधर को भा गए 
भिलनी के झूठे बेर प्रभु खाते रहा करो
दर्शन को -----

भक्तों की शान आप हो भक्तों का मान हो 
भक्तों की जिंदगी तुम्हीं तन मन हो प्राण हो
तेरे कृपा का पात्र हूं मुझ पर कृपा करो
दर्शन को ------