V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
भोले बाबा मेरी गली आया तो करो प्यार वाला डमरू बजाया तो करो

भोले बाबा मेरी गली आया तो करो प्यार वाला डमरू बजाया तो करो

Listen while reading lyrics

     जय जय शिवशंकर भोले भंडारी 

भोले बाबा मेरी गली आया तो करो             
प्यार वाला डमरू बजाया तो करो               

डमरु की आवाज सुन के ब्रह्मा दौड़े आएंगे
भूल कर वो वेद पुराण डमरु में रम जाएंगे    
डमरू से अमृत  बरसाया तो करो               
प्यार वाला डमरु बजाया तो करो                
भोले बाबा --------                                   

डमरु की आवाज सुन के विष्णु दौड़े आएंगे
भूल कर वो बैकुंठ डमरु में रम जाएंगे          
डमरू से अमृत  ----------                         

डमरु की आवाज सुन के राम दौड़े आएंगे    
भूल कर वो धनुष बाण डमरु में रम जाएंगे    
डमरु से अमृत  ----------                         

डमरु की आवाज सुन के कान्हा दौड़े आएंगे
मुरली को भूल कर वो  डमरु में रम जाएंगे    
डमरु से अमृत---------                              

डमरु की आवाज सुन के भक्त दौड़े आएंगे
घर बाहर भूल  कर वो डमरु में रम जाएंगे    
डमरु से  -----------