V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
मेरा दिल जब तेरा हो ही गया श्याम दुनिया की परवाह कौन करे

मेरा दिल जब तेरा हो ही गया श्याम दुनिया की परवाह कौन करे

Listen while reading lyrics

मेरा दिल जब तेरा हो ही गया
श्याम दुनिया की परवाह कौन करे
मेरे नैनों में तु बस ही गया
श्याम दुनिया की परवाह कौन करे
मेरा दिल——

ये दिल तो तेरा हो ही गया
तेरी यादों मे ये खो ही गया
तेरे रंग में जब दिल रंग ही गया 
अब दुनिया ——
मेरा दिल——-

माना मेरी मीरा सी प्रीत नही 
माना मेरा राधा सा प्रेम नही
पर मैं तो तेरी हो ही गई 
अब दुनिया ——

मेरे मन में बस इक तु ही तु
और भला तुझसे क्या मांगू
तेरे चरणों में मन रम ही गया
श्याम——-