Back to Collection
मेरी अक्खियां तरसीं तेरे दीदार के लिए मैं बरसों तरसी मैया तेरे प्यार के लिए
Listen while reading lyrics
जय माता दी मेरी अक्खियां तरसीं तेरे दीदार के लिए मैं बरसों तरसी मैया तेरे प्यार के लिए मैया मुझको अपना लो मुझे संकट में न डालो मुझे अपना दास बना लो मुझे अपनी शरण लगा लो मैने तोडा जग से नाता भव पार के लिए मैं बरसों तरसी मैया तेरे प्यार के लिए मेरी अक्खियां ----- मुझे ऐसी भक्ति दे दो मुझे ऐसी शक्ति दे दो कोई ऐसी युक्ति दे दो मैया मुझे मुक्ति दे दो मैं पडी हूं तेरे द्वारे उद्धार के लिए मैं बरसों ------ मैया मुझे दर्श दिखाना तेरे नाम का हूं दीवाना मैया मुझे भूल न जाना कभी मुझको न बिसराना मैं गाऊं भजन रसीले उपकार के लिए मैं बरसों तरसी मैया तेरे प्यार के लिए
