V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
मेरी ज़िंदगी को संभालो कन्हैया तुम्हारी ये नैया तुम्ही हो खिवैया

मेरी ज़िंदगी को संभालो कन्हैया तुम्हारी ये नैया तुम्ही हो खिवैया

Listen while reading lyrics

  जय जय श्री राधे कृष्णा 

मेरी ज़िंदगी को संभालो कन्हैया
तुम्हारी ये नैया तुम्ही हो खिवैया
मेरी जिंदगी -------

न दूजा कोई जो किनारे लगाए
भंवर दिख रहे हैं कही फ़स न जाएं
सभी संकटों से तुम्ही हो बचैया
तुम्हारी ये नैया तुम्ही हो खिवैया 
मेरी ज़िंदगी -------- 

तुम्हारे भरोसे जिसकी हो नौका
कभी आज तक तो खाया न धोखा
चले आओ अब तो बिगड़ी बनइया
तुम्हारी ये नैया तुम्ही हो खिवैया
मेरी ज़िंदगी -------- 

तुम्ही मेरे रक्षक तुम्ही देवता हो
दिल ये कहे तुम ही माता पिता हो
तुम से ही यारी तुम ही मेरे भैया
तुम्हारी ये नैया तुम्ही हो खिवैया
मेरी ज़िंदगी --------