V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
मैया अपने ही रंग में रंगना ऐसा होली का रंग हमें लगाना

मैया अपने ही रंग में रंगना ऐसा होली का रंग हमें लगाना

Listen while reading lyrics

मैया अपने ही रंग में रंगना
ऐसा होली का रंग हमें लगाना
अपने प्रेम का ही रंग चढा कर
ये जीवन मेरा महकाना
ऐसा -----
मैया ----

तेरे हाथों से उडे जो गुलाल मां
तेरे भक्तों की ऊंची हो शान मां
तेरे चरण कमल जो मिल जाएं
बढ जाएगा बच्चों का मान मां
अपने बच्चों को दर्शन दिखाना
ऐसा ---
मैया ---

तेरे हाथों में रंगों का थाल मां
अपनी ममता से कर दो निहाल मां
हम खडे हैं जोड कर हाथ मां
अपनी कृपा बरसा दो इक बार मां
मन में प्रेम की ज्योत जगाना
ऐसा -----
मैया -----

दिल मेरा चाहे तुम संग खेलना
तेरे प्रेम के रंगों से भीगना
मैया मुझसे निगाहें न फेरना
झूठे जग से भी हमको बचाना
अपने चरणों मे हम को बसाना
ऐसा ----
मैया ----

रंग न हों ये सिर्फ होली के
रंग हों ये हमारी कहानी के
मेरे मन मंदिर में आके बस जाओ
हमें अपने भी दिल में बसाओ
अपनी भक्ति का दीप जलाना
ऐसा -----
मैया ------