V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
राधा रानी हमें ये बता दे ज़रा तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा

राधा रानी हमें ये बता दे ज़रा तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा

Listen while reading lyrics

जय जय श्री राधे कृष्णा 

राधा रानी हमें ये बता दे ज़रा
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा
राधे राधे रटे हर घड़ी बावरा 
तेरा दीवाना कैसे हुआ साँवरा
राधा रानी हमें ———-

तुम नसआओ तो जमुना पे आता नहीं
तुम न आओ  तो बंसी बजाता नहीं
तेरी पानी सी लस्सी भी हँस के पिए
हम खिलाये तो माखन भी खाता नही
जादू टोना - जादू टोना बता कौन सा है किया
तेरा दीवाना ——
राधा रानी हमें ——

तेरी गलियों के चक्कर लगाने लगा
रोज़ बरसाने में वो तो आने लगा
चूड़ी वाला कभी मेहंदी वाला कभी
रूप निस दिन नए ये बनाने लगा
दे जवाब - दे जवाब तु आज सोलह आने खरा
तेरा दीवाना ——-
राधा रानी हमें ——-