V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
राधे रानी राधे रानी बोलो न राज है क्या यह खोलो न

राधे रानी राधे रानी बोलो न राज है क्या यह खोलो न

Listen while reading lyrics

राधे रानी राधे रानी बोलो न
राज है क्या यह खोलो न
किया कौन सा तूने काम है
जो तेरे वश में श्याम है
राधे रानी राधे रानी ———-

है जो सांवरा त्रिलोकी का नाथ
जिसके चाहे से होते दिन रात
कहा न माना जिसने यशोदा का
मान रहा वह तेरी हर एक बात
जो तू कहे, वही करें
जिसे देख कर जग हैरान है
क्यों तेरे वश में श्याम है
राधे रानी राधे रानी ———

अपने नाम से पहले तेरा नाम
लगा दिया कहलाया राधेश्याम
तेरी सरकारी में सौंप दिया
अपना तो पूरा वृंदावन धाम
जाए जहां राधे वहां
लिया किस से यह वरदान है
जो वश में तेरे श्याम है
राधे रानी राधे रानी ————

तुलसी बिन ज्यूं भोग नहीं लागे
वैसे ही तुम बिन कृष्णा आधे
तू पलकें मूंदे तो वह सोए
तु आंखें खोले तो वह जागे
वह परमात्मा तू आत्मा
 वह तन तो तू प्राण है
क्युं तेरे वश में श्याम है
राधे रानी राधे रानी ——-