V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
राहों में फूल बिछाऊंगी जब श्याम मेरे घर आएंगे

राहों में फूल बिछाऊंगी जब श्याम मेरे घर आएंगे

Listen while reading lyrics

जय जय श्री राधे कृष्णा 

राहों में फूल बिछाऊंगी जब श्याम मेरे घर आएंगे 
जब श्याम मेरे घर आएंगे जब श्याम मेरे घर आएंगे 
राहों में -------

मैं चुन चुन कलियां  लाऊंगी 
हाथों से हार बनाऊंगी 
मैं उनको हार पहनाऊंगी
जब श्याम ------ ,राहों में ----

मैं चंदन चौंकी बिछाऊंगी 
फूलों से उसे सजाऊंगी 
मैं प्रेम से उन्हें बिठाऊंगी 
जब श्याम ------ ,राहों में ----

मैं छप्पन भोग बनाऊंगी 
हाथों से उन्हें खिलाऊंगी 
मैं प्रेम से उन्हें खिलाऊंगी 
जब श्याम ---- ,राहों में --

मैं रो रो उन्हें मनाऊंगी 
और गा गा उन्हें सुनाऊंगी 
मैं अपना हाल बताऊंगी 
जब श्याम ---- ,राहों में --

मैं फूलों की सेज बिछाऊंगी 
झालर और तकिया लगाऊंगी 
मैं उनके चरण दबाऊंगी
जब श्याम ------ ,राहों में ----