V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

Listen while reading lyrics

        जय जय श्री राधे कृष्णा 

लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
उन्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा

कभी ऐसा लगा दुनिया हमें बदनाम कर देगी
के अब पर्दा हटा बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन हरि ------

दीवाने बन गए तेरे के अब दुनिया से क्या डरना
तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन हरि ------

कभी दुनिया से डरते थे के गुपचुप याद करते थे
शीश चरणों में झुका बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन हरि ------

सलोनी सांवली सूरत हमेशा याद आती है
निगाहों में बसा बैठे जो होगा देखा जाएगा
लगन हरि ------