Back to Collection
श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है हम पागल दीवानों का बरसाना ठिकाना है
Listen while reading lyrics
राधारानी सरकार की जय श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है हम पागल दीवानों का बरसाना ठिकाना है मेरी श्यामा बुलाये जिसे वो लोग निराले है, हम क्यों न इतराए हम बरसाने वाले है, बरसाने की गलियों में मुझे जीवन बिताना है श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है दुनिया में न जन्नत में जो नजारा अटारी का तीनो लोको में फैली ध्वजा उचे बरसाने वाली का बरसाने की रज में मुझे बन रज मिल जाना है श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है कोई चिंता सताए न डर श्यामा के चहेतों को लाडो करती है जिसकी फिकर लगती न नजर उनको गोपाली को चौखट पे जीना मर जाना है श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है
