V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
हाथ कस के पकड़ ले मेरा सांवरे

हाथ कस के पकड़ ले मेरा सांवरे

Listen while reading lyrics

          जय जय श्री राधे कृष्णा 

हाथ कस के पकड़ ले मेरा सांवरे
मैं छुड़ाना भी चाहु छुड़ा न सकूं 
मेरी हर सांस पे श्याम लिख इस तरह
मैं मिटाना भी चाहुं मिटा न सकूं
हाथ कस -----

मुझको लूटने का डर जग के मेले में है
पांच डाकू भी संतो के रेले में है
ठगनी माया की मीठी सी बातो में मैं 
कभी आना भी चाहुं तो आ न सकूं
हाथ कस -----

हाथ में तेरे जब तक मेरा हाथ है 
मुझको छू ले कोई किस की औकात है
श्याम प्यारे सदा तू मेरे साथ है
मैं भूलाना भी चाहुं भुला न सकूं 
हाथ कस ------

तेरे हाथों में बन कर रहूं बांसुरी
नाचू छम छम छमा छम मैं धुन में तेरी
सर किसी और दर पे कभी संवारे
मैं झुकाना भी चाहुं झुका न सकूं
हाथ कस -----