V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
बाजे सांसों की शहनाई ,एसी शुभ घडी आई मेरी खुशियों से अक्खियां रो पड़ी हारांवाले ने पवित्र  कर दी झोंपड़ी

बाजे सांसों की शहनाई ,एसी शुभ घडी आई मेरी खुशियों से अक्खियां रो पड़ी हारांवाले ने पवित्र कर दी झोंपड़ी

Listen while reading lyrics

    जय जय श्री राधे कृष्णा 

बाजे सांसों की शहनाई ,एसी शुभ घडी आई
मेरी खुशियों से अक्खियां रो पड़ी
हारांवाले ने पवित्र  कर दी झोंपड़ी
बाजे सांसो ———

आज सपना ये सच हुआ गरीब का 
दिन बदल गया मेरे भी नसीब का
मिली ममता की छांव ,लागे धरती पर  न पांव 
आज जाने न दूंगी किसी ओर के
आज जाने न दूंगी मुख मोड के
मैं तो बांध लूंगी भावना की डोर से
उनकी सेवा में सदा रहूंगी मैं खडी
हारांवाले ने पवित्र  कर दी झोंपड़ी
बाजे सांसो ------

जैसे राम जी ने भिलनी को तारा था
जैसे कृष्ण जी ने विदुर को निहारा था
मेरा दाता दीन दयालु वो तो बडा ही कृपालु
आज जाने न दूंगी मुख मोड के
मैं तो बांध लूंगी भावना की डोर से
उनकी सेवा में सदा रहूंगी मैं खडी
हारांवाले ने पवित्र  कर दी झोंपड़ी
बाजे सांसो ------