Back to Collection
मेरे नैना निहारे बाट पधारो राधा संग सरकार कन्हैया मेरो गिरधारी , कन्हैया मेरो गिरधारी
Listen while reading lyrics
जय जय श्री राधे कृष्णा मेरे नैना निहारे बाट पधारो राधा संग सरकार कन्हैया मेरो गिरधारी , कन्हैया मेरो गिरधारी मेरे नैना ————— कोई जाने न दिल की बात मैं तो रोऊं सारी सारी रात मेरे नैना ——- ढूंढ लिया ब्रज का हर कोना पाया नहीं मैने श्याम मनमोहना मेरे नैनों में भर आए नीर मैं तो रोऊं सारी सारी रात कन्हैया मेरो गिरधारी -2 मेरे नैना ——— पल पल याद सताए तुम्हारी अब तो सुन लो श्याम हमारी मैं तो सुमिरुं बारंबार ,पधारो राधा संग सरकार कन्हैया मेरो गिरधारी, कन्हैया मेरो गिरधारी मेरे नैना ——— ब्रज की भूमि पे जाऊं बलिहारी , राधा संग रास रचाएं बिहारी यहां होता है नित्य विहार , दासों के प्राण आधार कन्हैया मेरो गिरधारी , कन्हैया मेरो गिरधारी मेरे नैना ———
