V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
पीनी है तो प्याली हरि नाम वाली पी कौन तुझे रोकता है सुबह शाम पी

पीनी है तो प्याली हरि नाम वाली पी कौन तुझे रोकता है सुबह शाम पी

Listen while reading lyrics

    जय जय श्री राधे कृष्णा 

पीनी है तो प्याली हरि नाम वाली पी
कौन तुझे रोकता है सुबह शाम पी

मीरा ने पिया तो कमाल हो गया
प्याले में श्याम का दीदार हो गया पीनी है तो पी --------

द्रौपदी ने पीया तो कमाल हो गया
साडी में श्याम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

अर्जुन ने पीया तो कमाल हो गया
 गीता में श्याम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

धन्ने ने पीया तो कमाल हो गया
पत्थरों में श्याम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

शबरी ने पीया तो  कमाल हो गया
  बेरों में राम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

राधा ने पीया तो कमाल हो गया
मुरली में श्याम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

केवट ने पीया तो  कमाल हो गया
 नाव में राम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

अहिल्या ने पीया तो कमाल हो गया
 ठोकर में श्याम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------

भक्तों ने पीया तो कमाल हो गया
 कीर्तन में श्याम का दीदार हो गया
पीनी है तो पी --------