V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
हम तो दीवाने श्याम तेरे,हम  राधे राधे गाएगें राधे राधे गाते हुए,बरसाने आएंगे

हम तो दीवाने श्याम तेरे,हम राधे राधे गाएगें राधे राधे गाते हुए,बरसाने आएंगे

Listen while reading lyrics

 जय जय श्री राधे कृष्णा 

हम तो दीवाने श्याम तेरे, हम राधे राधे गाएगें
राधे राधे गाते हुए,बरसाने आएंगे

राधे मोटर कारों का हमें कोई शौंक नहीं
राधे तेरे बरसाने में पैदल ही आएंगे
हम तो दीवाने श्याम --------

राधे कोठी बंगलों का हमें कोई शौंक नहीं
राधे तेरे बरसाने में कुटिया बनाएंगे
हम तो दीवाने श्याम --------

राधे हलवा पूरी का हमें कोई शौंक नहीं
 राधे तेरी झूठन से भूख मिटाएंगे
हम तो दीवाने श्याम --------

राधे सोने चांदी का हमें कोई शौंक नहीं
राधे तेरी उतरन से तन को सजाएंगे
हम तो दीवाने श्याम --------

राधे रिश्तेदारों का हमें कोई शौंक नहीं
राधे तेरे प्यारे को अपना बनाएंगे
हम तो दीवाने श्याम --------