Back to Collection
छायें कलि घटाएं तो क्या , तेरे आँचल के नीचे हूँ मैं
Listen while reading lyrics
जय जय श्री राधे छायें कलि घटाएं तो क्या , तेरे आँचल के नीचे हूँ मैं आगे आगे वो चलती मेरे , अपनी श्यामा के पीछे हूँ मैं उसने पकड़ा मेरा हाथ है , फिर डरने की क्या बात है श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं फिर डरने की क्या बात है इसके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है तेरी करुणा का वर्णन करूँ , मेरी वाणी में वो दम नहीं जबसे तेरा सहारा मिला, फिर सताए कोई ग़म नहीं करती ममता की बरसात है, मेरी लाड़ो की क्या बात है श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं , फिर डरने की क्या बात है इसके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है क्यों तू भटके यहाँ से वहां , इसके चरणों में आ बैठ जा छोड़ स्वार्थ के नाते सभी, मेरी श्यामा से नाता बना , ये कराती मुलाक़ात है , मेरी श्यामा की क्या बात है , श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं , फिर डरने की क्या बात है इनके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है गर हो जाये करुणा नज़र , बरसाना बुलाती हैं ये दिल क्यों न दीवाना बने, सीने से लगाती है ये प्यार करने में विख्यात है,मेरी लाडो की क्या बात है श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं , फिर डरने की क्या बात है इसके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है
