V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
यहाँ देवता महान कहते हैं, वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं |

यहाँ देवता महान कहते हैं, वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं |

Listen while reading lyrics

 जय जय श्री राधे कृष्णा 

यहाँ देवता महान कहते हैं,
वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं 

यहां बैठा सिंहासन लगा के,
वहां राधे के आगे पीछे भागे,
यहां गोकुल की शान कहते हैं,
वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं 
यहां देवता ———

यहाँ भगतों पे रौब जमाये,
वहाँ उंगली पे राधे नचाये,
यहाँ भगतों की जान कहते हैं,
वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं 
यहां देवता ———-

यहाँ लाखो हैं आते भिखारी,
वहां राधे का हो गया पुजारी,
यहाँ जिसे भगवान् कहते हैं,
वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं 
यहां देवता ———-

यहाँ भक्त हैं श्याम श्याम जप रहे 
वहां राधे जी के डंके हैं बज रहे 
यहाँ दानी दयावान कहते हैं,
वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं 
यहां देवता ————

एक राजा भी करता है गुलामी,
ये बनवारी सच्ची है कहानी,
इसे प्रेम का परिणाम कहते हैं,
राधे तुझको प्रणाम करते हैं 

यहाँ देवता महान कहते हैं,
वहाँ राधे का गुलाम कहते हैं