Back to Collection
शरण में आए हैं हम तुम्हारी दया करो हे दयालु भगवन
Listen while reading lyrics
जय जय श्री राधे कृष्णा शरण में आए हैं हम तुम्हारी दया करो हे दयालु भगवन सम्भालो बिगडी दशा हमारी दया करो हे दयालु भगवन भले जो हम हैं तो हैं तुम्हारे बुरे जो हम हैं तो हैं तुम्हारे तुम्हारे हो कर भी हैं दुखारी दया करो ------ न हम में बल है न हम में शक्ति न हम में साधना न हम में भक्ति तुम्हारे दर के हैं हम भिखारी दया करो ------ जो तुम हो स्वामी तो हम हैं सेवक जो तुम हो पालक तो हम हैं बालक जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी दया करो ------ प्रदान कर दो महान शक्ति भरो हमारे में ज्ञान भक्ति तभी कहाओगे पापहारी,दया करो ------
