V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
तेरी बंसी की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं

तेरी बंसी की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं

Listen while reading lyrics

  जय जय श्री राधे कृष्णा 

तेरी बंसी की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं
मैं बरसाने से आई हूं,मैं बरसाने से आई हूं
तेरी मुरली --------

सुना है मैने मनमोहन के तुम बंसी बजाते हो
तेरे बंसी बजाने को मुरलिया साथ लाई हूं
तेरी मुरली --------

सुना है मैने मनमोहन के तुम माक्खन चुराते हो
तेरे माक्खन चुराने को मटकिया साथ लाई हूं
तेरी मुरली --------

सुना है मैने मनमोहन के तुम गैया चराते हो
तेरी गैया चराने को ग्वाले साथ लाई हूं
तेरी मुरली --------

सुना है मैने मनमोहन के तुम रास रचाते हो
मेरे रसिया ओ मनबसिया मैं सखियां साथ लाई हूं
तेरी मुरली --------

सुना है मैने मनमोहन के तुम तो दिल चुराते हो
तेरे दिल के चुराने को मैं अपना दिल लाई हूं
तेरी मुरली --------

सुना है मैने मनमोहन तुम गीता ज्ञान सुनाते हो
तेरे गीता सुनाने को मैं संगत साथ लाई हूं
तेरी मुरली --------