Back to Collection
तुम रुठे रहो भोले हम तुम को मना लेंगे
Listen while reading lyrics
बम बम भोले तुम रुठे रहो भोले हम तुम को मना लेंगे वाणी में अगर दम है घर बैठे बुला लेंगे तुम रुठे रहो भोले हम तुम को मना लेंगे आहों में अगर दम है घर बैठे बुला लेंगे तुम कहते हो भोले तुम्हे गंगा प्यारी है इक बार तो आ जाओ जल लोटा चढा देंगे तुम रुठे रहो --------- तुम कहते हो भोले तुम्हे भांग प्यारी है इक बार तो आ जाओ तुम्हें भांग पिला देंगे तुम रुठे रहो -------- तुम कहते हो भोले तुम्हे नंदी प्यारा है इक बार तो आ जाओ नंदी पे बिठा देंगे तुम रुठे रहो ------- तुम कहते हो भोले तुम्हे काशी प्यारी है इक बार तो आ जाओ काशी ही बना देंगे तुम रुठे रहो ------- तुम कहते हो भोले तुम्हे गौरां प्यारी है इक बार तो आ जाओ गौरां से मिला देंगे तुम रुठे रहो ------- तुम कहते हो भोले तुम्हे भक्त प्यारे है इक बार तो आ जाओ भक्तों से मिला देंगे तुम रुठे रहो -------
