V
VibeWITH KRISHNA
Back to Collection
मिल गए मिल गए आज मेरे मोहन  आज मेरे जमीं पर नहीं हैं कदम

मिल गए मिल गए आज मेरे मोहन आज मेरे जमीं पर नहीं हैं कदम

Listen while reading lyrics

जय जय श्री राधे कृष्णा 

मिल गए मिल गए आज मेरे मोहन 
आज मेरे जमीं पर नहीं हैं कदम 
मिल गए ———

तुने कृपा करी , झोली मेरी भरी
तेरी कृपा को कैसे मैं गाऊं हरि
भर दिया भर दिया तुने मेरा दामन
आज मेरे -----

जन्मों जन्मों का तेरा मेरा साथ है 
मेरे सिर पर प्रभु जी तेरा हाथ है 
कर कर दिया तुने मुझ पर कर्म
आज मेरे ------

तेरी महिमा को कैसे मैं गाऊं हरि
मेरी वाणी में इतनी तो ताकत नहीं 
मिट गए मिट गए आज मेरे भ्रम
आज मेरे ---- 

मेरे मालिक ने मुझ को बहुत कुछ दिया 
मेरी हर श्वास तेरा करें शुक्रिया 
कर दिया कर दिया तुने मुझ पर करम
आज मेरे ----